गैंगरेप के बाद महिला के शरीर को ईट से कुचला

हरियाणा के रोहतक से आई मानवता को शमसार करने वाली खबर

हरियाणा। हरियाणा के रोहतक में एक 23 वर्षीय तलाकशुदा महिला को अगबा करके उसके साथ बर्बर तरीके से कई दिनो तक गैंग रेप के बाद पहचान मिटाने के लिए ईट से कुचल कर उसकी हत्या कर दी और शव को एक गड़्ढ़े में फेक कर सभी आरोपित फरार हो गये। बताया जाता है कि लावारिस पड़े महिला के शव को कुत्तो द्वारा नोच खसोट करने के बाद लोगो को इसकी जानकारी मिली। पुलिस शंका के आधार पर सुमित एवं विकास नाम के दो लोगों को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सुमित महिला का जानकार था। महिला तलाकशुदा थी और गत नौ मई को सोनीपत से उसका अपहरण करने के बाद उसे कार से रोहतक ले जाया गया था। पीड़िता के घरवालों ने सोनीपत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी हुई है। पुलिस की माने तो महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उस पर ईंट से हमला किया गया। पीड़िता के सिर पर गंभीर चोटें लगीं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।