Crime

मीनापुर में विधवा की गला दबा कर हत्या

​जमीन हड़पने के लिए पटीदारो ने कर दी महिला की हत्या

 

सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव की घटना

 

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव मे विधवा महिला की रहस्यमय तरीके से हत्या कर देने का समाचार प्रकाश मे आया है। घटना मे पट्टीदारो का नाम सामने आ रहा है। जमीन हड़पने की नियत से पैगम्बरपुर गांव की मानती देवी उम्र 55 वर्ष की हत्या गला दबा कर कर दी गयी। मानती के पति स्व फुदेना भगत की मौत बहुत पहले हो गयी थी। मानती को आज तक औलाद सुख भी नही मिला । उसके कोई बच्चे व पति नही होने के कारण उसकी सम्पति पर पट्टीदारो की नजर गड़ी रहती थी। कई बार उसको जमीन के लिए दबाब बनाया गया। किंतु वह इसके लिए तैयार नही हुई। मंगलवार की देर रात उसकी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गयी। सुबह मे महिला के मायके वालो को घटना की भनक हुई। उसने सिवाइपट्टी पुलिस को सुचना दी। सिवाईपट्टी पुलिस ने पैगम्बरपुर पहुचकर मामले का छानबीन किया। महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी। शव को अपने कब्जे मे ले कर पोस्टमास्टर्म के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। मृतका के छोटे भाई राजेपुर थाना के बाड़ा विशुनपुर गांव के ईश्वर भगत ने बहन के हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमे जमीन हड़पने के लिए बहन के हत्या का आरोप लगाया है। मामले मे पट्टीदार किशोरी प्रसाद,उनकी पत्नी,मां शांति देवी,पुत्र अमरजीत कुमार व सरोज कुमार को नामजद आरोपित किया है। सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष परवेज अली ने बताया कि मामला रहस्यमय है। पुलिस घटना के अनुसंधान मे जुट गयी है।

This post was published on जुलाई 13, 2017 15:09

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Videos

ईवीएम में कोई डिवाइस है जो वोट को मैनिपुलेट करता है?

क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More

मार्च 27, 2024
  • Videos

होली के दिन भी स्कूल खुला देख अभिभावक परेशान…

यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More

मार्च 24, 2024
  • Videos

हार्दिक पांड्या को मिली धमकी: रोहित शर्मा के फैंस ने कहा “रेस्ट इन पीस”

रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More

मार्च 20, 2024
  • Videos

पीएम मोदी के कॉन्फिडेंस की असली वजह जानिए…

पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

रोहिणी आचार्य क्या लालू यादव की सीट पर उम्मीदवार बनेंगी?

क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More

मार्च 19, 2024
  • Videos

बिहार एनडीए में सीट बंटवारा: बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग को 5, मांझी और कुशवाहा को 1-1 सीट मुख्य बातें:

बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More

मार्च 19, 2024