समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला अन्तर्गत मुफस्सिल थाना के लगुनियां सूर्यकण्ठ पंचायत के दरियापुर गांव में एक युवक की पेड़ पर टंगी हुई लाश बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को घर के पीछे के पेड़ से लटका दिया गया है। मृतक की पहचान गांव के ही अजय कुमार के रूप में हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए।
इधर, परिजन और ग्रामीणो का कहना था कि हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया गया। इसी बीच युवक की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोंगो ने एक युवक की पकड़ कर जबरदस्त पिटाई कर दी है। इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में शव उठाने के दौरान पुलिस को लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
This post was published on मार्च 7, 2018 19:33
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को भले खत्म कर दिया। पर, अभी भी कई राज्यों… Read More
इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम सभी… Read More
हम सभी भारतवंशी अपने आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। यह बात हम सभी… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस जमाने… Read More
अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की अधिकांश… Read More