सीतामढ़ी। सीतामढ़ी मंडल कारा के बंदियों में बर्चश्व की लड़ाई छिर गई और मारपीट के दौरान दांत से काट कर एक दूसरे को जख्मी करने का सिलसिला शुरू हो गया। इसमें एक बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर कई जगह दांत व ब्लेड से काटने के जख्म हैं। जख्मी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। एसकेएमसीएच में भर्ती सीतामढ़ी के मेजरगंज थाने के वसंतखुर्द गांव का कृष्णा कुमार है। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बतायी है। बंदी कृष्णा कुमार शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद है। उसने एसकेएमसीएच के डॉक्टरों को बताया कि सुबह किसी बात को लेकर उसका एक बंदी से विवाद हो गया। उसने दांत व ब्लेड से उसके शरीर पर कई जगह काट दिया। वार्ड के सिपाही ने किसी तरह उसे बचाया। हालांकि, सीतामढ़ी डीएम राजीव रौशन ने जेल में मारपीट की घटना से इनकार किया है।
This post was published on अगस्त 2, 2017 13:41
हैदराबाद को हॉट सीट बनाने में बीजेपी के महत्वपूर्ण भूमिका से इनकार नहीं किया जा… Read More
Jubba Sahani रेलवे स्टेशन के इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन? https://youtu.be/k8dMmRv8BB8 Read More
किस बात पर Meerut में हुआ TV के राम Arun Govil का विरोध... https://youtu.be/8-OUemIFGG8 Read More
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों सुर्खियों में है। रोहिणी… Read More
चार लाख कहना चाह रहे थे मुख्यमंत्री KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… Read More
Bihar के Vaishali को गणतंत्र की जननी कहा जाता है। बौद्ध और जैन धर्म के… Read More