Crime

अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रही शिवहर पुलिस

शिवहर। बिहार में शिवहर पुलिस अपराधियों के समक्ष बौनी साबित हो रही है। बतातें चलें कि बीते कुछ दिनों से शिवहर पुलिस पर हमला तेज हो गया है।

पिपराही में हुए पुलिस पर हमला बीते एक वर्ष के अंदर की यह चौथी घटना है। इस घटना के पूर्व पुरनहिया, तरियानी, हिसम्मा तथा पिपराही थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला की कई घटना घट चुकी है। एक वर्ष के अन्दर सबसे बड़ी घटना जिले के पुरनहिया थाना क्षेद्ध के बसन्तपट्टी गांव में घटी थी।
बीते वर्ष 2017 के 6 अगस्त को जिले के पुरनहिया थाने के बसन्तपट्टी गांव में बाइक की ठोकर से घायल एक बच्चे की मौत को लेकर हुए विवाद को लेकर सडक जाम कर प्रर्दशन कर रहे प्रर्दशनकारियों व पुलिस के बीच विवाद हो गया। दुर्घटना में मृत बच्चे की शव को घर से निकाले को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें शिवहर के तत्कालीन एसडपीओ प्रीतीश कुमार, एसआई राम शंकर साह, अजीत कुमार सिंह व विजय कुमार सहित ग्यारह पुलिस कर्मी और आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण भी घायल हो गये थे। इस घटना के बाद चालू वर्ष 2010 में जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के रेबासी गांव में पूर्वी चम्पारण जिले से शादी कर लायी गयी एक लड़की को बरामद करने पहुंची हिरम्मा तथा पूर्वी चम्पारण जिले की पुलिस पर पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। इसी वर्ष बीते अप्रैल माह में तरियानी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा पहाड़पुर गावं में चोरी की बाइक बरामद करने पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वर्तमान में पिपराही पुलिस गश्ती बोलेरो को ही अपराधियो ने लूट ली और इस दौरान अपराधियो ने पुलिस पर फायरिंग भी किया। हालांकि, लूटी गई पुलिस का बोलेरो गोविंद पितौझिया से बरामद हो गया है।

This post was published on जून 16, 2018 11:47

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022