धमाका
बिहार की राजधानी पटना में बम रखे जाने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, भारखंड के धनबाद-गया रेल खंड पर सोमवार की रात नक्सलियों ने दो धमाके कर रेल पटरियों को उड़ा दिया। दुर्गा पूजा के ऐन मौके पर इस दोनो घटना से लोगो में दहशत व्याप्त हो गया है।
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान के डाकबंगला चौराहे पर लावारिस बैग में बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सोमवार रात 9:30 से 10 बजे के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर मिले लावारिस बैग की अफवाह ने सनसनी फैला दी। पहले गांधी मैदान एसबीआई एटीएम के सामने, फिर पटना सेंट्रल मॉल और इसके बाद रेडियो स्टेशन के सामने शिवहर सदन के पास लावारिस ब्रीफकेस की अफवाह फैली। इस दौरान करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि, जांच के दौरान यह महज अफवाह ही साबित हुआ और इसके बाद पुलिस के अधिकारी सहित आम लोगो ने राहत की सांस ली।
झारखंड के धनबाद-गया रेल खंड पर चौधरीबांध तथा चेगरो के बीच सोमवार की रात नक्सलियों ने दो धमाके कर रेल पटरियों को उड़ा दिया। इसके बाद अप-डाउन की सभी ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गईं। कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। मौके पर फोर्स रवाना हो गई है। बतातें चलें कि यहां लगातार दो धमाके हुए। पहला धमाका रात 10:45 तथा दूसरा 10:47 बजे हुआ। धमाका इतने तीव्र था कि अप-डाउन की दोनों पटरियां करीब डेढ़ से दो मीटर की दूरी में टूट गई हैं। आस-पास के इलाकों में इसकी आवाज सुनी गई। ट्रैक उड़ाने के कुछ ही देर पहले धनबाद-लुधियाना एक्सप्रेस इस रूट से गुजरी थी।
This post was published on अक्टूबर 16, 2018 12:51
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More