पुलिस की पिटाई से जख्मी
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला पुलिस की बर्बरतापूण कार्रवाई इन दिनो में सुर्खियों में है। आरोप जिले के बोचहां थाने की पुलिस पर लगी है। बीते शुक्रवार को छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि घरों में घुसकर पुलिस ने पुरुषो के साथ महिला और बच्चियों को बेरहमी से पीटा।
पुलिस की पिटाई से जख्मी हुए राजा राय, पूजा कुमारी, उषा देवी सहित कई अन्य लोगो की माने तो बीते शुक्रवार की देर रात पुलिस के लोग घर में सो रहे लोगो पर अचानक धावा बोल दिया। पुरूष, महिला और बच्चों की जमकर पिटाई करने लगे। बोचहां थाने में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस पूरण कुमार झा ने ग्रामीणों पर पुलिस को घेर कर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसके बाद पुलिस ने बचाव में सख्ती बरती थी।
बोचहां पुलिस शर्फुद्दीनपुर में हुई मारपीट व गोली मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश में रोसी गांव गई थी। आरोपित के संबंध में पूछताछ करने पर किसी ने कुछ नहीं बताया। इस बीच पुलिस ने दो लोगों को गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। सूचना पर कई थाने की पुलिस पहुंची और भीड़ पर लाठियां बरसाई। मामले में दो एफआईआर दर्ज हुआ है। इसमें डेढ़ दर्जन नामजद व 100 अज्ञात शामिल है। इस घटना में कई पुलिस वालों को भी चोटे लगी है।
This post was published on फ़रवरी 17, 2020 20:32
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More