विस्फोट स्थल
कई जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की अहले सुबह एक धमाका से अफरा-तफरी मच गई। इस धमाका में करीब 8 लोग जख्मी हुए है। धमाका पटना के गांधी मैदान के दलदली रोड इलाके में स्थित एक मकान में हुआ। अनुमान है कि यह धमाका सिलेंडर फटने से हुआ। धमाका के बाद मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
सिलेंडर फटने से हुआ धमाका
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के मुताबिक धमाका सिलेंडर फटने से हुआ बताया जा रहा है। हालांकि, इलाके में बम फटने की अफवाह तेजी से फैलने लगी थी। बहरहाल, ब्लास्ट में हुए घायलों को पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। जिस घर में ब्लास्ट हुआ है, उसके मकान मालिक का कहना है कि इसमें किरायदार रहते हैं, किरायदार के बारे में फिलहाल किसी को अधिक जानकारी नहीं है।
मकान में रहता था किरायादार
मकान मालिक का कहना है कि धमाका जिस कमरे में हुआ, उसमें एक किरायादार रह रहा था। यह किरायदार पिछले तीन महीने से यहां रह रहा था। इस बीच घर का छत ब्लास्ट की वजह से उड़ गया है। घर में लगे दरवाजे और खिड़कियों का कोई अता पता तक नही है। यही नहीं धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के तीन और घर भी डैमेज हो गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से छनबीन में जुटी है।
This post was published on फ़रवरी 10, 2020 19:17
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More