मीनापुर। सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के बनघारा पोखर के समीप पुलिस ने अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है। सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष परवेज अली के नेतृत्व मे पुलिस ने छापेमारी कर शराब बनाने की समाग्री बरामद की है। पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की वहां पर शराब बनाने का अवैध धंधा चलता था। बुधवार की शाम पुलिस ने प्लानिंग के तहत छापेमारी की। बनघारा बाजार पोखर के समीप कुछ महीने पूर्व महाविष्णु यज्ञ लगा था। वही पर बनघारा के मोहन प्रसाद का झोपड़ी है। यज्ञ के समय उस झोपड़ी का उपयोग साधु संत भी करते थे। यहां से लोगो को मदिरापान न करने व अच्छे संस्कार की नसीहत दी गयी। किंतु यज्ञ समाप्ती के बाद इसका गलत उपयोग होने लगा। सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष परवेज अली ने बताया कि उक्त झोपड़ी से 14 बोरा शराब बनाने का नया खाली बोतल बरामद किया गया है। साथ ही रॉयल स्टेज ब्रांड का खाली रैपर भी जब्त किया गया है। पांच लीटर स्प्रीट के साथ 750 एमएल का रॉयल स्टेज ब्रांड का शराब का बोतल भी बरामद किया गया है। झोपड़ी का मालिक मोहन प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वह लगातर अपना ब्यान बदल। रहा है। वह कह रहा है हम निर्दोष है। उसने अपने झोपड़ी को मालिक प्रसाद को किराये पर दे रखा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
This post was published on जुलाई 27, 2017 12:28
क्या ईवीएम हैक हो सकता है... क्या ईवीएम में कोई ऐसा डिवाइस लगा है, जिसकी… Read More
यह वीडियो होली के विशेष अवसर पर हास्य अन्दाज़ में बनाया गया है और इसका… Read More
रोहित शर्मा बनाम हार्दिक पांड्या: हाल ही में, हार्दिक पांड्या को सोशल मीडिया पर धमकी… Read More
पीएम नरेन्द्र मोदी जिस कॉन्फिडेंस से अपनी चुनाव सभा में 400 पार के नारे दुहराते… Read More
क्या Rohini Acharya संभालेंगी पिता लालू यादव की गद्दी ? सारण सीट से लोकसभा चुनाव… Read More
बिहार में एनडीए ने 40 लोकसभा सीटों का बंटवारा कर लिया है। BJP 17 और… Read More