Crime

एस्सेल के कारण गयी मां की जान, भाई हुआ जख्मी

​एस्सेल के छह अधिकारियो पर हुई प्राथमिकी

पानापुर ओपी के रमतोमहा मे बिजली के तार गिरने से गयी थी महिला की जान

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर।  थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी अंतर्गत रमतोमहा गांव मे बिजली के 440 वोल्ट का तार गिरने से मौत मामले मे एस्सेल के अधिकारियो पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतका के पुत्र विजन राम ने बिजली विभाग के छह लोगो को नामजद किया है। विजन ने बताया है कि रविवार की सुबह छह बजे मे उसकी मां श्रेष्ठमन कुवंर(55 वर्ष) दरवाजे पर घरेलू काम कर रही थी। इसी बीच जर्जर 440 वोल्ट का तार उसके शरीर पर आ गिरा. उसको बचाने पहुंचे पुत्र टींकु राय (25 वर्ष) भी बिजली के करंट के चपेट मे आ गया। श्रेष्ठमन कुंवर को कांटी पीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि टींकू राम को बेहतर इलाज के लिये एसकेएमसीएच मे भर्ती कराया गया। मामले मे मृतका के पुत्र विजन राम ने पानापुर ओपी मे छह लोगो पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमे एस्सेल के अधिकारी ब्रजेश सिंह,कामर्शियल हेड सोमदेव सिंह,बिजनेश हेड मो तारीक,टेक्निशियन हेड विजय अग्रवाल,रूरल हेड देवेंद्र वर्मा,रूरल टेक्निकल हेड विजय शुक्ला को नामजद किया गया है। वादी विजन राम ने बताया कि एस्सेल विभाग के लापरवाही से उसकी मां की जान गयी है। ग्रामीणो ने जर्जर तार व पोल को लेकर कई बार एस्सेल कार्यालय माड़ीपुर व कांटी पीएसएस को अवगत करा चुका है। वावजूद एस्सेल के अधिकारियो ने मामले को गंभीरता से नही लिया। अगर उसी मां की जान गयी है या भाई बुरी तरह जख्मी है इसका जिम्मेवार एस्सेल है। पानापुर ओपी प्रभारी डीएन झा ने बताया कि प्राथमिकी के लिये आवेदन मिला है। आवेदन को मीनापुर थाना को अग्रसारित कर दिया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह मीनापुर थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

This post was published on जून 28, 2017 10:57

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022