Crime

मैट्रिक की छात्रा से शिक्षक और छात्र समेत 19 लोगो ने किया दुष्कर्म

सारण। बिहार में सारण जिला अन्तर्गत एकमा थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में मैट्रिक की छात्रा से स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक समेत 19 छात्रों के द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला उजागर होते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शनिवार को सामुहिक दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज करके छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जब छपरा सदर के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा ने स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर और क्लास के साथियों समेत 19 लोगों पर पिछले सात महीने से दुष्कर्म करने का खुलाशा किया तो इलाके में सनसनी फैल गई।

आरंभिक दिनो में पीड़ित युवती ने शर्म के मारे अपने घर में किसी को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी। नतीजा, आरोपी लगातार उसे अपने हवस का शिकार बनाते रहे। अन्त में तंग आकर उसने घटना के बारे में अपने घरवालों को बता दिया। छात्रा ने सबसे पहले अपने पिता को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभी तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें से स्कूल का आरोपी प्रिंसिपल और एक टीचर व दो छात्र हैं। पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ कर रही है। इस बीच मामले में स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल ने अपनी सफाई में कहा कि स्कूल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग उसे फंसाने की साजिश रच रहे हैं। प्रिंसिपल ने खुद को निर्दोष बताया है।
पीड़िता पुलिस को बताया है कि पहले उसके साथ स्कूल के एक लड़के ने गलत काम किया। घटना को एक दूसरे लड़के ने देख लिया तो इस बात को सबको बताने की धमकी देकर उसने भी उसका रेप किया। इसके बाद क्लास के कई छात्र एक-एक कर स्कूल के बाथरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। लेकिन हद तो तब हो गई जब स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल ने भी कथिततौर पर छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। सभी आरोपी पिछले सात महीने से छात्रा का रेप कर रहे थे।

This post was published on जुलाई 7, 2018 21:21

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022