Crime
सत्तारुढ़ राजद विधायक पर लूटेरो ने की फायरिंग
सुरक्षा गार्ड के जवाबी फायरिंग से भागे अपराधी
गोली लगने से विधायक के गाड़ी का शीशा टूटा, शादी समारोह से लौटते वक्त देर रात की घटना
गया। सुशासन की सरकार में सत्ता के बड़े भागीदार राजद के विधायक पर सड़क लूटेरो ने फायरिंग करके जता दिया है कि उन्हें किसी का डर नही है। घटना बिहार के गया जिला अन्तर्गत बेलागंज थाना क्षेत्र की है। अपराधी श्रीपुर गांव के एक सुनसान बगीचा के पास देर रात दो बाइक सवार से लूटपाट कर रहे थे। तभी एक शादी समारोह से लौट रहे बेलागंज विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव की गाड़ी वहां पहुंच गई। बेखौफ अपराधियों ने विधायक की गाड़ी को जबरन रोकना चाहा। किंतु, चालक ने तेजी दिखते हुए विधायक की गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। विधायक के गाड़ी को भागते देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में विधायक के अंगरक्षकों ने भी गोली चलायी। घटना में विधायक व उनके साथ चल रहे लोग बालबाल बच गये है। किंतु, अपराधियों की गोली से विधायक के गाड़ी के पिछले गेट का शीशा चकनाचूर हो गया है। हालांकि, विधायक ने इस बाबत थाना को लिखित सूचना नही दी है। बावजूद इसके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
This post was published on अप्रैल 24, 2017 13:29
Recent Posts
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More