बिहार। पूर्व मुख्यमंत्री द्वय लालू प्रसाद व डॉ. जगन्नाथ मिश्र की मुश्किलें एक बार बढ़ सकती है। सीबीआई ने चारा घोटाला के सिलसिले में नेता द्वय को समन जारी कर दिया है। इसके तहत दोनो को एक बार फिर से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। चारा घोटाला मामले के केस संख्या आरसी-64ए/96 में कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को 9 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है। यह मामला देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। इसमें लालू यादव, जगन्नाथ मिश्र सहित कई अन्य आरोपी हैं। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका मंजूर कर ली थी। कोर्ट के आदेश पर अब लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ अब 900 करोड़ रूपए के चारा घोटाले का षड्यंत्र रचने का केस चलेगा। इसी मामले में उनके खिलाफ तीन और मामले में ट्रायल पहले से चल रहा है। झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को इस मामले में बरी कर दिया था।
This post was published on मई 30, 2017 20:36
KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी मुकेश कुमार चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल… Read More
KKN Gurugram Desk | The Samsung Galaxy Unpacked 2025 event is set to unveil the highly… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता थे, जिनकी… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | डिमेंशिया, जो एक प्रगतिशील न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग है, वैश्विक स्वास्थ्य के लिए… Read More
KKN गुरुग्राम डेस्क | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओडिशा सीमा के पास सुरक्षा बलों… Read More