गोपालगंज। भाजपा के व्यवसायी मंच के प्रदेश प्रभारी कृष्णा शाही की हत्या के कारणो का खुलाशा हो गया है। दरअसल, अवैध संबंध के कारण उनके खाने में जहर देकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। इसका खुलासा एसपी रविरंजन कुमार ने स्वयं की है।
इससे पहले हत्या के मामले में कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेन्द्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके बड़े भाई सतीश पांडेय व भतीजे मुकेश पांडेय, जसवंत राय, सुशील सिंह व आदित्य राय पर हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एसपी के मुताबिक कृष्णा शाही का अवैध संबंध फुलवरिया थाने के इमलिया मांझा गांव के आदित्य राय की बहन से था। इसका पता चलने के बाद श्राद्ध कर्म में पहुंचे कृष्णा शाही के भोजन में कीटनाशक मिलाकर आदित्य ने उसकी हत्या कर दी। आदित्य ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आदित्य ने पुलिस को बताया कि कृष्णा शाही व उसकी बहन का अवैध संबंध था। इस संबंध के बारे में उसे करीब 15-20 दिन पहले पता चला। मंगलवार को आदित्य राय के दादा का श्राद्ध कर्म था। इसमें कृष्णा शाही भी उसके घर में आए थे। इस दौरान कृष्णा शाही उसकी बहन से फोन पर बातचीत कर रहे थे। बातचीत में कृष्णा शाही ने उसकी बहन से कहा कि घर जाने के बाद वे रात के 11-12 बजे फिर उससे मिलने आएंगे। दोनों को बातचीत करते हुए आदित्य ने सुन लिया था। इसके बाद आदित्य बड़कागांव स्थित खाद-बीज की दुकान से कीटनाशक दवा लाया और शाही के खाने में मिला दिया।
This post was last modified on फ़रवरी 14, 2020 4:06 अपराह्न IST 16:06
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More
आजकल Low BP यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (DElEd) Joint Entrance Examination 2025… Read More
NEET PG 2025 का रिज़ल्ट जारी हो गया है और इस बार पहला स्थान हासिल… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान… Read More