सत्यम
बिहार में एक बार फिर से अपहरण का धंधा पनपने लगा है। राजधानी पटना में डॉक्टर के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर देने से परिवार में कोहराम मच गया है। बतातें चलें कि तीन रोज पहले डॉ. शशि भूषण के बेटे सत्यम को बदमाशो ने अगवा कर लिया गया था। रूपसपुर थाने में अपहर की एफआईआर दर्ज है। पुलिस सत्यम को तलाश रही थी। इस बीच शनिवार को रूपसपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे सत्यम की लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश सड़ी गली अवस्था में मिली। उससे बदबू भी आ रही थी।
दरअसल, सत्यम 27 तारीख को घर से कोचिंग के लिए निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। शव को देखने से ऐसा लग रहा है की उसी दिन अपराधियों ने सत्यम की हत्या कर दिया होगा। इधर डॉक्टर के बेटे की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक का नाम नीरज और दूसरे का नाम रोहित है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बतातें चलें कि अपराधियों ने सत्यम को अगवा करने के बाद 50 लाख की फिरौती भी मांगी थी।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती दौर की जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा कि सत्यम के दोस्तों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया है। सूत्र बतातें हैं कि हत्या के पीछे किसी लड़की का भी मामला सामने आ रहा है।
This post was published on सितम्बर 29, 2018 19:58
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More