Categories: Crime

बैंड बाजा के कलाकार को मारी गोली

मनपसंद गाना नही बजाने पर बारात में हुई घटना

संजय कुमार सिंह 

मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना के मुरौल गाँव में  रविवार की देर रात बाराती मे बैंड पाटी की ओर से मनमाने गाना नहीं बजाने पर दुल्हे के भाई के कहने पर चचेरा भाई ने एक कलाकार को गोली मार घायल कर दिया।  बैंड पाटी के कलाकारों ने जख्मी कलाकार को स्थानीय लोगों की मदत से शहर के मां जानकी अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सक के अनुसार घायल कलाकार को गोली पेट से नीचे लगी है। घायल कलाकार 50 वर्षीय गेना राम जो वैशाली जिला के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के नाग बेरई गाँव के बताया गया है। सोमवार को मनियारी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने घायल गेना राम से अस्पताल मे बयान लिया।  दुल्हे के सगे व चचेरा भाई को आरोपित किया है। घटना के संबंध मे बताया कि रविवार की देर रात वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गाँव से मनियारी क्षेत्र के मुरौल गाँव बारात गाँव के किशुनदेव भगत की बेटी की शादी मे बारात आई थी। देर रात होने पर बारात लगाने की रस्म शुरू हुई ।जनमासे पर बारात की स्वागत मे बारातियो के साथ आए बैंड बाजे भी बजाते हुए चले रास्ते मे लड़के के भाई ने बैंड के कलाकार को कहा की पैसे अधिक लिए और घटिया बाजा बजाते हो इसे कुछ कह सुनी हुई और दुल्हे के भाई ने अपने ही चचेरा भाई को गोली चलाने की आदेश दिया।

हैरत तब हुई जब घायल कलाकार कुछ देर तक झाड़ी मे गिरा हुआ छटपटाते रहे पर किसी का ध्यान नही गया और बाराती  दरवाजे की ओर बढ़ गया स्थानीय लोगों द्वारा घायल की आवाज सुनने पर गोली लगने की बात सामने  आई उसके बाद लड़की व लड़के पक्ष को जानकारी दी गई। किन्तु दोनों पक्ष के कोई सहायता के लिए नही पहुँचे। अंत मे बैंड के सहयोगी कलाकार स्थानीय लोगों की मदत से मा जानकी अस्पताल पहुंचाया।हलाकि सुबह तक गोली नही लगने की बात दोनों पक्ष के लोग कहते रहे ।

इधर सुबह मे बैंड के कलाकारों ने बाराती को घेरने की भी प्रयास किया पर कुछ समझौता होने के बाद मुक्त किया ।इघर गाँव के लोगों का आरोप है कि बारातियों ने पहले शराब पी उसके बाद दरवाजा लगाने चले।बताया जाता है किआरोपित चचेरा भाई का ससुराल भी मुरौल गाँव मे ही पड़ता है। प्रभारी थानाध्यक्ष श्री यादव ने बताया की बयान के आधार पर मामला दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

This post was last modified on फ़रवरी 15, 2020 7:47 अपराह्न IST 19:47

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share

Recent Posts

  • Muzaffarpur

बिहार में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 5:26 अपराह्न IST
  • Crime

मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया, 12 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More

अगस्त 22, 2025 5:13 अपराह्न IST
  • Society

Neuroscientist के सुझाए 5 Tips: सपनों को हकीकत बनाने का विज्ञान

आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More

अगस्त 22, 2025 4:59 अपराह्न IST
  • Politics

राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, अजय राय ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 4:23 अपराह्न IST
  • New Delhi

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका गांधी की प्रतिक्रिया: ‘फीडिंग ज़ोन से मिलेगी राहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More

अगस्त 22, 2025 4:04 अपराह्न IST
  • Politics

विजय ने मदुरई ईस्ट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, DMK-BJP पर बोला हमला

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More

अगस्त 22, 2025 3:50 अपराह्न IST