बेतिया। दस वर्ष की कम उम्र में ही एक छात्रा हवस की शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक 10 वर्षीय बच्ची के साथ मैट्रिक के एक छात्र ने दुष्कर्म किया है। इतना ही नही बल्कि, आरोपित के दबंग परिजनो ने पीड़ित बच्ची को गंभीर अवस्था में अपने कब्जे में लेकर नगर के एक नर्सिंग होम में दो दिनों से इलाज भी करा रहे थे। घटना बेतिया के नवलपुर थाना के एक गांव का है।
एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि आरोपित युवक फरार है। लड़के के पिता महेन्द्र चौधरी को साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में बच्ची की मां ने एफआईआर कराई है। इसमें लड़के की मां और एक क्लिीनिक के संचालक व चिकित्सक को नामजद किया गया है।
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि घटना के वक्त बच्ची अपनी दादी के साथ गांव में थी। उसके पिता चार माह पूर्व मजदूरी करने दूसरे राज्य में गए हुए थे। वह अपने पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने दस साल की बेटी को बूढ़ी सास के पास रख मायके चली गयी। देर शाम में बच्ची घर में सोयी थी तभी आरोपित ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। उस वक्त बच्ची की दादी दरवाजे पर आग ताप रही थी। लड़की के चिल्लाने पर दादी व पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बहुत जल्द Bihar DElEd Admit Card 2025 जारी करने जा… Read More
भारत अब केवल दुनिया का बड़ा मोबाइल बाज़ार ही नहीं बल्कि एक बड़ा Smartphone Export… Read More
पश्चिम बंगाल के CEO (Chief Electoral Officer) कार्यालय ने हाल ही में जानकारी दी है… Read More
Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan ने अपने करियर की शुरुआत एक अलग दिशा… Read More
भारत ने Agni-5 Missile का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के… Read More
अमेरिका की पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजदूत Nikki Haley ने Donald Trump प्रशासन को सख्त चेतावनी… Read More