KKN गुरुग्राम डेस्क | मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में आज आंधी और वज्रपात को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार दोनों ही क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर की मौसमी गतिविधियों की संभावना जताई गई है।
येलो अलर्ट: सतर्कता की चेतावनी, जहां 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा चल सकती है और वज्रपात की संभावना रहती है।
ऑरेंज अलर्ट: ज्यादा गंभीर चेतावनी, जिसमें 50-60 किमी/घंटा की तेज़ हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका होती है।
पूर्वी चंपारण
पश्चिम चंपारण
गोपालगंज
सीवान
सारण
मुजफ्फरपुर
शिवहर
सीतामढ़ी
मधुबनी
दरभंगा
समस्तीपुर
वैशाली
इन जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी, वज्रपात और 50 से 60 किमी/घंटा की हवा चलने की संभावना है।
शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।
शुक्रवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में गर्मी और उमस बनी रही। बादलों की मौजूदगी ने रात के न्यूनतम तापमान को बढ़ाया।
22 जिलों में बारिश (हल्की से मध्यम)
असरगंज (मुंगेर): सबसे अधिक बारिश 112.8 मिमी
शेखपुरा और समस्तीपुर (पूसा): सबसे ठंडे शहर – 22.1°C
रोहतास (डेहरी): सबसे गर्म – 40°C
पटना मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें
खेतों में काम करते समय सतर्क रहें
खुले में अनाज न छोड़ें
राजधानी पटना में आज बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को भी शहर में बादलों की आवाजाही देखी गई।
शुक्रवार का तापमान:
अधिकतम: 36.1°C (सामान्य से 1.6°C अधिक)
न्यूनतम: 28.1°C (सामान्य से 1.7°C अधिक)
आंधी-तूफान के समय घर से बाहर न निकलें
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग न करें
पेड़ के नीचे शरण न लें
खेतों में कार्यरत किसान अलर्ट पर रहें
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More
आजकल Low BP यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (DElEd) Joint Entrance Examination 2025… Read More
NEET PG 2025 का रिज़ल्ट जारी हो गया है और इस बार पहला स्थान हासिल… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान… Read More