Categories: Muzaffarpur

घोसौत के महिला किसानो ने खोजा सूखा व जलसंकट का विकल्प

​- खेतो के लिए अमृत बना बूंद बूंद सिचाई योजना

 -टपक सिंचाई से खेतो मे हरियाली

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार मे गर्मी ने दस्तक दे दी है। वैशाख की चिल्लचिलाती धूप असहनिय होता जा रहा है। गर्मी से आम आदमी ही नही किसान भी परेशान है। पोखर, तलाब, मन व नदियो के पानी सुख गये है। चापाकल का पानी भी पताल मे चला गया है। लोगो के सामने सुखा व पानी का संकट बहुत बड़ी समस्या है।खेतो के फसल भी सुखने लगे है। किंतु मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड अन्तर्गत घोसौत की महिला किसानो ने सुखा व जलसंकट से निबटने के लिए नया तरकीब निकाला है। जीविका परियोजना की महत्वकांक्षी योजना बूंद बूंद सिंचाई योजना खेतो के लिए अमृत साबित हो रहा है। भीषण गरमी मे भी घोसौत की खेतो मे फसल की हरियाली पर कोई असर नही हुआ है। यहां के खेतो मे टपक योजना से खेतो को नियमित पानी मिल रही है। इसमे पम्पिंग सेट से पानी के पटवन का भी कोई झंझट नही है। गरमी को देखते हुए घोसौत गांव के वीणा देवी,सुनैना देवी,मिर्जा देवी,पम्मी देवी,अनिता देवी,व अमृता देवी के खेतो मे बांस के मचान पर पानी टंकी लगाया गया है। यहां पर राधा, गुलाब,उजाला स्वय सहायता समूह की महिलाऐ खेती करती है। खेतो मे बैगन,टमाटर,भिंडी आदि सब्जियो की फसल लगायी गयी है। करीब 30 कट्ठा खेतो मे बूंद बूंद सिंचाई योजना से खेती किया जाता है। महिलाऐ यहां अंतर्वती खेती भी करती है। बूंद बूंद सिंचाई योजना बहुत ही सस्ता है। महिला किसानो की माने तो पानी टंकी पर करीब चार हजार रूपये खर्च आते है। दो कट्ठा खेतो मे पाइप बिछाने पर करीब दस हजार रूपया खर्च आता है। बिजली रहने पर सात मिनट मे मोटर से टंकी को फुल कर लिया जाता है। खेतो मे बिछे पाइप मे पौधा जहां लगा होता है वहां वहां छिद्र होता है। सीधे पौधा तक पानी मिलता है। पानी की बर्बादी नही होती है। पैसे व समय की बचत होती है। खेतो मे खर पतवार भी नही लगता है.फसलो को नियमित पानी मिलता रहता है। उत्पाद का साइज भी एक समान रहता है। साथ ही मजदूरो की भी बचत होती है। सबसे खास बात यह है कि पानी का खपत कम होता है। खेतो मे घास भी न के बराबर रहता है। घोसौत के महिलाओ ने गर्मी को देखते हुए फसल को बचाने के लिए बेहतर विकल्प चुन लिया है।

This post was published on अप्रैल 23, 2017 14:19

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022