भव्य कलश यात्रा के साथ गंजबाजार पर महाविष्णु यज्ञ शुरू

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। 1551 कन्याओ के कलश यात्रा के साथ ही मुस्तफागंज बाजार पर नौ दिवसिय महाविष्णु यज्ञ मंगलवार से प्रारम्भ हो गया। गाजे बाजे व आकर्षक झाकी के साथ कलश यात्रियो का जत्था चांदपरना बूढी गंडक नदी घाट पर पहुंचा। उमड़ते घुमड़ते बादल व जेठ की गर्मी का परवाह किये बगैर कन्याओ पर आस्था का उल्लास भारी था। कन्याओ ने चांदपरना के पावन बूढी गंडक नदी से गागर मे सागर भरा। आचार्य तेजनारायण पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण से कन्याओ ने संकल्प लिया.मंत्रोच्चारण से गंडक का तट गुंजयमान रहा। कन्याओ ने यज्ञ मंडप मे कलश स्थापना के बाद परिक्रमा किया.कन्या भोज का भी आयोजन किया गया.जगह जगह पर कलश यात्रियो का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य यजमान नारायण प्रसाद,उपेंद्र प्रसाद,मेला समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता,सचिव कौशल प्रसाद ,कोषाध्यक्ष संजीव कुमार व पवन कुमार निराला ने बताया की मेले मे झूला व अन्य खेल तमाशे आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही प्रवचन व भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यकर्मो का भी आयोजन होगा।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।