संतोष कुमार गुप्ता
मीनापुर। विश्व कल्याणार्थ यजुर्वेद परायण महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को डेराचौक बाजार श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ पड़ी। हवन यज्ञ से निकले धुआं से पुरा वातावरण सुगंधित हो गया। रविवार की देर शाम डेराचौक पहुंचे विधान परिषद मे भाजपा के नेता रह चुके पूर्व एमएलसी गंगा प्रसाद ने कहा कि हमलोगो को पुरी तरह बच्चो की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।शिक्षित समाज का निर्माण करना चाहिए। जादू टोना,अंधविश्वास व पाखंडपना को पनपने भी ना दे। उन्होने आर्य समाज के बारे मे लोगो को विस्तार से बताया। उन्होने कहा गौरवशाली अतित व उज्जवल भविष्य के लिए आर्य समाज के दिशा निर्देशो का पालन करे। हिमाचल प्रदेश के स्वामी ओमकारानन्द सरस्वती ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शो को लोग आत्मसात करे। प्रख्यात विद्वान व्यासनंदन शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा नेता व यज्ञ के आयोजक संजीव कुमार कुशवाहा ने सपरिवार यज्ञ मे यजमान की भूमिका निभाया । उसके पहले अहले सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमे आसन्न व प्राणायाम सहित योग के गुरो के बारे मे बताया। सुबह से लेकर शाम तक भजनोपदेश कार्यक्रम मे लोग गोता लगाते रहे। श्रीमति सुमन आर्या के भजनो पर लोगो ने जमकर तालियो से स्वागत किया। मौके पर पंडित कपिल शर्मा,डॉ व्यासनंदन शास्त्री,बेतिया के अशोकाचार्य,आचार्य भाष्कर व यज्ञ के आयोजक संजीव कुमार कुशवाहा ने भाग लिया।
This post was published on अप्रैल 10, 2017 09:55
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More