मुजफ्फरपुर। मीनापुर के डेराचौक पर विश्व कल्याणार्थ यर्युवेद परायण महायज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस यज्ञ में जमा हुए श्रद्धालुओ के बीच प्रवचन करते हुए हिमाचल प्रदेश से आये स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने कहा कि आर्य समाज श्रेष्ठ व प्रगतिशील होता है। स्वामी ओंकारानंद ने कहा कि आर्य समाज की मान्यताओं के अनुसार ज्योतिष, जादू-टोना, जन्मपत्री, श्राद्ध, तर्पण, व्रत, भूत-प्रेत, देवी जागरण, मूर्ति पूजा व तीर्थ यात्रा यह सभी कुछ मनगढ़ंत हैं। ये चीजें वेद में भी वर्जित मानी गई हैं। ईश्वर सर्वव्यापी होता है। इससे पहले बेतिया गुरुकुल से आयीं 15 कन्याओं ने योग साधाना की। बाद में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ स्थली पर चले भजन-कीर्तन में सुमन आर्या के अमृतवाणी ने श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया। मौके पर पंडित कपिल शर्मा, डॉ. व्यासनंदन शास्त्री, बेतिया के अशोकाचार्य, आचार्य भास्कर व यज्ञ के आयोजक संजीव कुमार कुशवाहा भी थे।
This post was published on अप्रैल 9, 2017 00:16
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आ गया है। भाजपा और… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम प्रदर्शन… Read More
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More