राजकुमार सहनी
मुजफ्फरपुर। बूढ़ी गंडक नदी में केमिकल के असर से मछलियों के मरने का सिलसिला नहीं थम रहा है और स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होता जा रहा है। आथर घाट में बड़ी संख्या में मरीं मछलियां देखी गईं। नदी का पानी भी काला नजर आने लगा है पानी जैसे जैसे आगे के तरफ बढ़ रहा है जहरीला होता जा रहा है। ऐसे में अभी तक सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं होना चौका देता है।
विदित हो की मामले को लेकर बोचहां के देवव्रत सहनी ने मुशहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में कहा गया कि बुधवार सुबह आथर घाट में बड़ी संख्या में मरीं मछलियां पानी के ऊपर आ गईं। आशंका जताई जा रही कि नदी के प्रवाह क्षेत्र में किसी मिल से केमिकल छोड़े जाने से ऐसा हुआ। यह केमिकल जैसे-जैसे पानी में मिलकर आगे जाएगा मछलियां व अन्य जलजीवों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ना तय है। वहीं नदी किनारे रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने भी बूढ़ी गंडक में मछलियों के मरने का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि नदी में जहरीला पानी या केमिकल छोड़ा गया है। इससे मछलियां मर रही है। उन्होंने प्रशासन से इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने को कहा है। वहीं इसका मछुआरों पर असर पड़ने से मुआवजा की भी मांग की है। कहतें हैं कि जहरीला कचरा बहाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रखंड के डढिया ढाब, राजबाड़ा, ककराचक आदि गांवों में नदी का पानी विषाक्त हो गया है। जिससे मछलियों के साथ पानी में रहने वाले जीव भी तेजी से मरने लगा हैं।
तीन दिनों में करोड़ों रुपये की मछली मरकर पानी की ऊपरी सतह पर आ गई है। इससे महामारी फैलने की आशंका से इनकार नही किया जा सकता है। इतना ही नहीं, आसपास के गांवों में मवेशी भी इस जहरीले पानी को पीने से बीमार होने लगे हैं। भाकपा माले नेताओं की जांच टीम ने घटना स्थल का मुइाअना करने के बाद प्रशासन से अबिलम्ब हस्तक्षेप करने की मांग की है। टीम में माले के प्रखंड सचिव रामबालक सहनी, कमेटी के राज्य सदस्य बिंदेश्वर साह, वीरेंद्र पासवान आदि शामिल थे। इनलोगों ने आरोप लगाया कि नदी में चीनी मिल का जहरीला कचरा बहाने के कारण सैकड़ों क्विंटल छोटी- बड़ी मछलियां मर गई हैं। भाकपा माले ने इसके लिए जवाबदेह चीनी मिल पर मुकदमा दर्ज करने के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस बीच बोचहां के देवव्रत सहनी ने मुशहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में कहा गया कि बुधवार सुबह लोगों ने आथर घाट में बड़ी संख्या में मरीं मछलियो को पानी के ऊपर देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।
This post was last modified on फ़रवरी 20, 2020 5:11 अपराह्न IST 17:11
वर्ष 1947… भारत की आज़ादी का साल, लेकिन इसी साल इंसानियत का सबसे बड़ा कत्लेआम… Read More
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने लाखों ग्राहकों को बड़ा… Read More
आजकल Low BP यानी लो ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। खराब… Read More
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Diploma in Elementary Education (DElEd) Joint Entrance Examination 2025… Read More
NEET PG 2025 का रिज़ल्ट जारी हो गया है और इस बार पहला स्थान हासिल… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके आवास पर हुई जनसुनवाई के दौरान… Read More