Muzaffarpur

मीनापुर की 27 पंचायत बाढ़ की चपेट में

आक्रोशित बाढ़ पीड़ितो ने रघई पंचायत के मुखिया को बनाया बंधक

KKN न्यूज ब्यूरो। मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बूढ़ी गंडक नदी का पानी 27 पंचायतो में तबाही मचा रही है। बाढ़ की कहर के बीच शिवहर स्टेट हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है। सड़क पर चार से पांच फीट पानी चढ़ जाने के बाद बड़ी वाहनो का परिचालन रोक दिया गया है। दूसरी ओर बनघारा पावर सब स्टेशन में करीब चार फीट पानी भर जाने के बाद मीनापुर के बड़े इलाके में ब्लैकआउट का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, शनिवार की देर शाम तक बिजली की आपूर्ति जारी है और राहत की खबर ये कि बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। इस बीच पिछले पांच रोज से बाढ़ में फंसे लोगो का धैर्य अब जवाब देने लगा है। रघई के आक्रोशित बाढ़ पीड़ितो ने मुखिया चन्देश्वर प्रसाद को बंधक बना लिया और करीब चार घंटा तक हंगामा करते रहे। बाढ़ पीड़ित भोजन और पॉलीथिन देने की मांग कर रहे थे। मुखिया ने बताया कि दोपहर बाद अपने स्तर से दो सामुदायिक किचेन की व्यवस्था करने के बाद लोगो का गुस्सा शांत हुआ। इस बीच पूर्व जिला पार्षद विनोद कुमार शर्मा ने अंचलाधिकारी से मिलकर भटौलिया गांव में फंसे सैकड़ो लोगो तक मदद पहुंचाने की मांग की है। भटौलिया में बाढ़ ने लोगो को घर में कैद रहने को विवश कर दिया है।

बाढ़ पीड़ित

प्रशासन का दावा

मीनापुर की 28 में से 27 पंचायत की तीन लाख से अधिक की आबादी बाढ़ में फंसी हुई है। दूसरी ओर अंचल प्रशासन ने मात्र 92 हजार 500 परिवार के बाढ़ पीड़ित होने और 7,500 परिवार के विस्थापित होने की पुष्टि की है। अंचल प्रशासन ने प्रखंड की छह पंचायत को पूर्ण और 21 पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित होने की घोषणा कर दी है। पूर्णरूप से बाढ़ प्रभावित पंचायतो में रघई, हरशेर, नंदना, महदेइया, कोइली और मझौलिया पंचायत शामिल है। अंचलाधिकारी रामजपी पासवान ने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगो के लिए 23 नौका चलाया जा रहा है। इसमें 12 सरकारी और 11 निजी नाव शामिल है। बाढ़ पीड़ितो के बीच 2,600 पॉलीथिन शीट बांट दिया गया है। जबकि, 3,030 पॉलीथिन शीट का आबंटन प्राप्त है और इसको शीघ्र ही पीड़ितो तक पहुंचाने का काम जारी है। इसी प्रकार अभी तक अंचल प्रशासन के द्वारा 9 सामुदायिक किचेन चलाने का दावा किया गया है।

This post was published on जुलाई 11, 2021 09:50

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022