Bihar

बिहार पंचायत चुनाव में चार पदो पर ईवीएम से और दो पद पर बैलेट पेपर से होगा मतदान

मुखिया वार्ड सदस्य पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद  सदस्य के लिए ईवीएम से होगा मतदान

KKN बिहार में ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने राज्य में पंचायत चुनाव 11 चरण में संपन्न कराने की घोषणा की है। बिहार में पहली बार पंचायत चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा। कुल छह पदो पर मतदान की तिथि घोषित होने के साथ ही ग्रामीण इलाको में हलचल तेज होने लगा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में छह पदों के लिए मतदान होगा। इसमें मुखिया, पंच, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान होगा। पंचायत चुनाव में इस बार ईवीएम के अलावे बैलेट बॉक्स का भी इस्तेमाल होगा। चार पदों पर ईवीएम से मतदान होना है। जिन पदो पर ईवीएम से मतदान होगा। उनमें, मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य शामिल है। जबकि, सरपंच और पंच के लिए पहले की तरह बैलेट पेपर का इस्तेमाल होना है।

इसी के साथ राज्‍य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की स्थिति भी स्‍पष्‍ट कर दी है। कुल छह पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। सभी पदों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान को शांति पूर्वक कराने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। अधिकारी को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जा रहें है। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाने शुरू कर दिएं है। सोशल मीडिया समेत प्रिंट और इलेक्ट्रॉनि मीडिया पर प्रशासन की नजर रहेगी। दूसरी ओर तिथि की घोषणा होते ही उम्मीदवारो ने जन संपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

#Bihar_panchyat_chunav_2021

This post was published on अगस्त 26, 2021 12:32

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
KKN न्‍यूज ब्यूरो

Recent Posts

  • Bihar

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More

जनवरी 25, 2023
  • Videos

बाबा साहेब ने इन खतरों की ओर किया था इशारा

संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More

जनवरी 22, 2023
  • World

ऐसे हुआ कैलेंडर का निर्माण

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More

जनवरी 2, 2023
  • Videos

गुलाम भारत की अनकही दास्तान

गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More

दिसम्बर 27, 2022
  • National

वैज्ञानिकों के खिलाफ किसने रची साजिश

KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More

दिसम्बर 23, 2022
  • Videos

कुढनी उपचुनाव जनादेश में छिपा है कई संकेत

कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More

दिसम्बर 9, 2022