लीची
बिहार सरकार तथा डाक विभाग की पहल के चलते लीची के शौकीन इस बार बाहर निकले बिना घर पर ही उत्तम गुणवत्ता वाली स्वादिष्ट एवं मौसमी ‘शाही लीची का आनंद उठा सकेंगे। पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में लीची की ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी और डाक विभाग होम डिलीवरी के जरिये लोगों तक लीची पहुंचायेगा। महाडाकपाल अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि, डाक विभाग 24 घंटे में लीची की डिलीवरी सुनिश्चित करेगा। लेकिन, 2 किलोग्राम या उससे अधिक के ही ऑर्डर बुक किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, अगर अच्छी प्रतिक्रिया मिली, तो इस सेवा को बिहार के सभी जिलों में मुहैया कराया जाएगा।
बिहार के मुजफ्फरपुर की विशेष शाही लीची अनूठी खुशबू तथा अत्यधिक रसीली होने के चलते लीची की और सभी किस्मों से अलग है। इसका बीज भी लीची की और सभी किस्मों के बीज से छोटा होता है। शाही लीची को 2 साल पहले ही जीआई टैग मिला था। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बिहार सरकार तथा डाक विभाग ने साथ मिलकर इस बार लोगों के घरों तक शाही लीची पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। जिला बागवानी अधिकारी अरुण कुमार ने मीडिया को बताया कि, 25 मई से लोग राज्य बागवानी विभाग की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर ऑर्डर दे सकेंगे।
मुरौल फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के सीईओ ने एक स्थानीय पत्रकार को बताया की, लीचियां पकने लगी हैं लेकिन, सामान्य से कम मांग चिंता का विषय था। लीची की खेती करने वालों को उम्मीद है कि, ऑनलाइन डिलिवरी की सुविधा के कारण अच्छे दिन वापस लाने में मदद मिलेगी। मुरौल फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी से करीब 750 किसान जुड़े हैं, जिनमें से 50 किसानों के पास शाही लीची के बागान हैं। उन्होंने कहा कि, किसान ऑनलाइन सुविधा के कारण नए बाजार से अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, लॉकडाउन के चलते लीची उगाने वालों को बाजार तक इसे ले जाने में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा लेागों के घरों में ही रहने के चलते बाजार में भी पहले सी रौनक नहीं है और मांग भी कम है।
This post was published on मई 24, 2020 14:50
ग्यारह सितम्बर... जिसको आधुनिक भाषा में नाइन इलेवन कहा जाता है। इस शब्द को सुनते… Read More
एक सिपाही, जो गुलाम भारत में अंग्रेजों के लिए लड़ा। आजाद भारत में भारत के… Read More
विरोध के लिए संपत्ति को जलाना उचित है KKN न्यूज ब्यूरो। भारत सरकार के अग्निपथ… Read More
प्रकृति में इतनी रोमांचक और हैरान कर देने वाली चीजें मौजूद हैं कि उन्हें देख… Read More
भाषा...एक विज्ञान है। यह अत्यंत ही रोचक है। दुनिया में जितनी भी भाषाएं हैं। सभी… Read More
आजादी के बाद भारत की राजनीति गरीब और गरीबी के इर्द- गिर्द घूमती रही है।… Read More