Accident

सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के तीन भाई-बहन समेत मां की मौत

Published by

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है घटना

KKN न्यूज ब्यूरो। मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना अन्तर्गत नंदना गांव में सोमवार शाम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में मां समेत तीन बच्चे झुलस गए। इलाज के दौरान तीनों बच्चे और मां की मौत हो गई। हादसे में सबसे पहले दो भाई व एक बहन की जान गई और देर रात को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मां की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव के लोग स्तब्ध है।
मरने वालों में दीपांजलि (6 वर्ष), आदित्य कुमार (5 वर्ष) व विवेक कुमार (3 वर्ष) की मौत हुई है। जबकि, बच्चे की मां शोभा देवी (27 वर्ष) की देर रात को मौत हो गई। पीड़िता के पति अशोक साह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। फिलहाल वे दिल्ली में ही हैं। घटना की सूचना उनको दे दी गई।
घटना सोमवार शाम की है। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हो हुआ। इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच पहुंचने की राह में ही एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य बच्चे का इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई और देर रात को मां की मौत से सभी स्तब्ध है। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
पलभर में ही उजड़ गया परिवार
नंदना के अशोक साह का हंसता खेलता पूरा परिवार पल भर में उजड़ गया। गांव के लोग स्तब्ध है और अशोक की बूढ़ी मां अबाक है। एसकेएमसीएच में एक पोती, दो पोता और पतोहू का शव पड़ा है। गांव में दबी जुवान से लोग इस घटना को लेकर कई तरह की बात कहने लगे है। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई लोगो ने बताया कि जले हुए घर से मिट्टी तेल की महक आ रही है।
पड़ोस में रहने वाली कृष्णा देवी कहती है कि घटना के वक्त पीड़िता शोभा देवी की सास सुमरिया देवी 50 वर्ष घर पर नहीं थीं। जबकि, शोभा खाना बना रही थीं। बताया जा रहा है कि उसके तीनो बच्चे मां से खाना मांग रहे थे और इसको लेकर महिला को परेसान भी कर रहे थे। तभी अचानक सिलेंडर का पाइप फटने से यह हादसा हो गया। स्थानीय मुखिया कृष्ण कुमार मुन्ना ने बताया हैं कि पीड़िता का घर एसवेस्टस का है और आग लगने से उसके घर को बहुत नुकसान हो गया है।
परिवार के मुखिया अशोक साह अपने बड़े भाई नरेश साह के साथ दिल्ली में रह कर मजदूरी करते है। दोनो भाई इस वक्त भी दिल्ली में ही है। हालांकि, घटना की सूचना दे दी गई है। अशोक साह दिल्ली से दूरभाष पर बताया कि उन्हें नहीं पता है कि इतनी बड़ी घटना कैसे हो गयी? फिलहाल सूचना मिलते ही वे दिल्ली से घर के लिए चल पड़े है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share
Published by
Tags: cylinder blast

Recent Posts

  • Muzaffarpur

बिहार में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 5:26 अपराह्न IST
  • Crime

मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया, 12 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More

अगस्त 22, 2025 5:13 अपराह्न IST
  • Society

Neuroscientist के सुझाए 5 Tips: सपनों को हकीकत बनाने का विज्ञान

आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More

अगस्त 22, 2025 4:59 अपराह्न IST
  • Politics

राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, अजय राय ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 4:23 अपराह्न IST
  • New Delhi

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका गांधी की प्रतिक्रिया: ‘फीडिंग ज़ोन से मिलेगी राहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More

अगस्त 22, 2025 4:04 अपराह्न IST
  • Politics

विजय ने मदुरई ईस्ट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, DMK-BJP पर बोला हमला

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More

अगस्त 22, 2025 3:50 अपराह्न IST