धनबाद। धनबाद के कोलियरी इलाके में जमीन धंसना अब आम बात हो चुकी है। झरिया के इलाके में जमीन धंसने से अब तक कई जाने भी जा चुकी हैं। नया मामला मुगमा स्थित भालुकसूंदा जाने के रास्ते में घटित हुआ है। बहरहाल, शिवडंगाल के पास जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई। जमीन लगभग चार मीटर गहरी गोफ व लगभग 500 मीटर की लंबाई चौड़ाई के क्षेत्रफल में धंसी। जिससे वहां की सड़क दो भागों में बंट गई और सड़क के फटने से इसकी चपेट में एक तालाब आ गया।
आलम ये कि देखते ही देखते तालाब का पूरा पानी इसमें समा गया। घटनास्थल के आस- पास दर्जनों अवैध कोयले के मुहाने हैं। इससे पहले भी उसी जगह पर कुछ दिन पहले जमीन धंसी थी जिसे लीपापोती कर मामले को दबा दिया गया था। इधर पूरे मामले में प्रशासन व ईसीएल प्रबंधन मौन है। घटना के बाद भी ईसीएल प्रबंधन घटनास्थल पर नहीं पहुंची। वहीं इस घटना से पूरे इलाके के लोगों में दहशत है।
This post was published on दिसम्बर 21, 2017 18:57
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More