समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में एनएच 28 पर मुसरीघरारी से दलसिंहसराय जाने वाली सड़क पर चौसिमा के समीप शुक्रवार को ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गयी।
इससे ऑटो पर सवार चार महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि, आधा दर्जन लोग जूख्मी हो गएं हैं। तीन की घटनास्थल पर ही मौत हुई, जबकि एक ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ा। घटना दिन के साढ़े दस बजे की है। बताया गया है कि मुसरीघरारी थाना के एलौथ गांव की महिलाएं गंगा स्नान करके अपने घर लौट रही थी। सभी एक ही ऑटो से गई थी। स्नान के बाद सभी उसी ऑटो से घर लौट रही थी।
टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गयी। जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़े और ऑटो में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। तब तक तीन महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक चालक कुछ दूर जान के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मुफस्सिल सर्किल के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
This post was published on जून 15, 2018 19:52
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More